Success People Advice in Hindi ! मशहूर लोगो की खास सलाह

Contents

    मशहूर लोगो की खास सलाह 
 Success People Advice in Hindi
 
  

success people advice

 अगर आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहते है तो कुछ मशहूर लोगो की खास सलाह को जीवन में उतार लेना चाहिए ! तो चलिए देखते है Success People Advice in Hindi / मशहूर लोगो की खास सलाह-



चीजों को सिंपल रखे ( Keep Things Simple ) :  

Success People Advice in Hindi – बिल गेट्स और वॉरेन बफेट के बीच में ही सालो से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा घूमता रहता है ! गेट्स को बफेट की चीजों को सिंपल रखने की आदत काफी पसंद है !

फिर चाहे बात कैलेण्डर की हो या कम्पनिया खरीदने के कारण की वे हर काम के बारे में बेसिक्स से सोचते है ! वे सिर्फ सबसे जरुरी मुद्दों पर   काम करना पसंद करते है !



समय का सदुपयोग ( The Utilization of Time ) : 


एप्पल के सहसंस्थापक स्टीव जॉब्स कहते है कि आपका समय सिमित है ! इसलिए इसे किसी और के अनुसार जीने में व्यर्थ मत करो ! जीवन में दूसरे लोगो की राय या विचारो को महत्व देकर अपना समय बर्बाद करने से बचे ! जीवन में अपने सपनो और अंतर्ज्ञान के हिसाब से चलना चाहिए !


हाँ कहे (Say Yes ) : 

एक दशक तक गूगल के सीईओ रहे एरिक श्मिट कहते है की ऐसा रास्ता खोजे की आप चीजों के लिए हाँ कह सके ! अगर आप सफर के लिए , लोगो से मिलने के लिए और नई चीजे सिखने के लिए तैयार रहते है तो आप अपने कम्फर्ट जॉन से बाहर आ पाते है ! इससे नए अनुभव मिलते है और कई जिंदगी पर असर पड़ता है !


फेलियर को स्वीकारे ( The Failure Should Accept ) : 

हैरी पॉटर किताबो की लेखिका जेके रॉलिंग के अनुसार आप जीवन में कई बार फेल हो सकते है ! विफलता से बचा नहीं जा सकता ! मै सिंगल पेरेंट थी , मेरे पास नौकरी नहीं थी ! मेने लिखना शुरू किया और दुनिया की सबसे अमीर महिलाओ में शुमार हो गई !

मैं सिर्फ लिखकर अरबपति बनने वाली दुनिया की पहली लेखक हूँ ! इसलिए व्यक्ति को विफलता को स्वीकार करके नए सिरे से आगे पड़ना चाहिए !


पछतावा न करे ( Should Not Regret )  : 

वर्जिन ग्रुप के फाउंडर सर रिचर्ड ब्रानसन अपनी माँ के बताये एक सबक को जीवन में महत्वपूर्ण मानते है ! वह कहते है की बुरे दिन आपको कुछ न कुछ सिखाकर जाते है ! इसलिए वे बुरे नहीं होते है !

वह कहते है की लोगो को अपने फेलियर्स को लेकर पछतावा नहीं करना चाहिए , बल्कि अपनी ऊर्जा को नई दिशा देने का प्रयास करना चाहिए !  कभी भी पुराने वक्त को लेकर न पछताए , आगे की सोचे ! 

दोस्तों अगर हमारा ये आर्टिकल Success People Advice in Hindi / मशहूर लोगो की खास सलाह आपको पसंद आया है तो Please इसे अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करे ! धन्यवाद !

Also Read :  Self -Confidence  बढ़ाने के 20 तरीके !

                 

1 thought on “Success People Advice in Hindi ! मशहूर लोगो की खास सलाह”

Leave a Comment