Akbar Birbal Stories in Hindi – अकबर बीरबल की मजेदार कहानिया

Akbar Birbal Stories in Hindi – अकबर बीरबल की मजेदार कहानिया

 
दोस्तों Akbar Birbal Stories in Hindi आर्टिकल में आपको  एक ही जगह अकबर बीरबल कि अनेक मजेदार कहानिया मिलेगी ! जिन्हे आप आसानी  से यहाँ पढ़ सकते है –

Akbar Birbal Stories in Hindi With Moral  / Akbar Birbal Ki Kahaniyan

अकबर बीरबल के मजेदार किस्से , कहानियां आदि लोगो द्वारा बहुत पसंद किये जाते है ! बीरबल ( 1528 – 1586 ) का असली नाम महेश था ! बीरबल मुग़ल सम्राट अकबर  के नवरत्नों में से एक थे ! बीरबल के चुटकुले , उनकी कहानिया , किस्से आदि जनश्रुतियों में काफी प्रचलित है !जिनके आधार पर आम लोगो के बीच बीरबल को लेकर आम धारणा यह थी ,कि बीरबल , अकबर के दरबार में सिर्फ एक मनोरंजन का साधन है !

अर्थात उनका काम सिर्फ बादशाह अकबर को हँसाने का है ! जबकि वास्तविकता यह नहीं थी ! प्राचीन ग्रंथो के अध्ययन से यह प्रमाण मिले है ,कि बीरबल मात्र  एक विदूषक ही नहीं बल्कि एक बहादुर योद्धा , दानवीर और धर्म के ज्ञाता थे !और तत्कालीन रीती परम्परा के कुशल कवि भी थे ! बादशाह अकबर बीरबल की विद्वता और वाक्पटुता से बहुत प्रभावित था यही कारण था कि उन्होंने बीरबल को अपने दरबार में अहम् स्थान दे रखा  था !

अकबर बीरबल की  बहुत सी बातो और सुझावों से सहमत होते थे ! जिसके कारण दरबार के अन्य लोग बीरबल से ईर्ष्या करते थे ! तथा लोग ऐसा कहते है कि बीरबल की प्रेरणा की वजह से ही बादशाह अकबर हिन्दू धर्म के प्रति थोड़ा  उदार थे !बीरबल अपने धर्म के प्रति बहुत अधिक आस्था रखते थे ! कहा जाता है की बीरबल ने यमुना नदी की किनारे अकबरपुर नाम का एक गांव बसाया था ! तथा उस गांव में उन्होंने अनेक देवी – देवताओ के मंदिर भी बनवाये थे !

अपने जीवन के अंतिम समय में बीरबल ने अनेक ज्ञानविषयक कविताये लिखी थी ! बीरबल  की पत्नी का निधन बहुत पहले  ही हो गया था ! बीरबल के दो पुत्र और एक पुत्री थी ! उनकी पुत्री बीरबल की तरह ही बुद्धिमान थी !  ऐसा कहा जाता है कि कठिन परिस्थितियों में बीरबल की पुत्री उनकी बहुत सहायता करती थी !

Akbar Birbal Stories in Hindi / Akbar Birbal Ki Kahaniya –

Leave a Comment