दरबारियों के तीन सवाल – Darbariyo Ke 3 Saval Akbar Birbal Hindi Story

दरबारियों के तीन सवाल अकबर बीरबल की कहानी   – Darbariyo Ke 3 Saval Akbar Birbal Hindi Story

 

Darbariyo ke 3 Saval Akbar Birbal Story In Hindi – मुग़ल बादशाह अकबर के दरबारियों में बीरबल उनके बहुत ही प्रिय थे ! बादशाह अकबर अपने अधिकतर निर्णय बीरबल की सलाह से ही लेते थे ! यह सब देखकर कुछ दरबारियों के मन में बीरबल के प्रति घृणा होती थी !

 एक दिन उन सभी दरबारियों ने मिलकर बीरबल को बादशाह अकबर के सामने निचा दिखाने के लिए एक योजना बनाई !

एक दिन भरी सभा में उन दरबारियों ने अकबर के समक्ष कहा कहा कि अगर बीरबल हमारे तीन प्रश्नों का उत्तर देंगे तो हम सब मान जायेंगे की उनके जैसा बुद्धिमान कोई नहीं है ! बादशाह अकबर भी बीरबल की बुद्धि की परीक्षा लेने के लिए हमेशा तैयार रहते थे ! इसलिए अकबर ने दरबारियों की बात सुनते ही हाँ कह दिया !

Also Read : अकबर बीरबल की मजेदार कहानिया !

दरबारियों के तीन प्रश्न कुछ इस प्रकार थे –

प्रश्न 1 : आसमान में कितने तारे है ?

प्रश्न 2 : इस धरती का केंद्र कहा है ?

प्रश्न 3 : इस पृथ्वी पर कितने पुरुष और महिला है ?

इन प्रश्नों को सुनकर अकबर ने बीरबल से कहा की यदि तुम इन प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाए तो तुम्हे अपना मुख्यमंत्री का पद त्यागना होगा !

पहले प्रश्न का उत्तर देने के लिए – बीरबल एक घने बालो वाले भेड़ को पकड़ लाये और कहने लगे कि इस भेड़ के शरीर पर जितने बाल है ठीक उतने ही तारे आसमान में है ! अगर दरबार में कोई भी इसके बाल गिनना चाहे वह गिन सकता है !

दुसरे प्रश्न के लिए उत्तर – बीरबल दरबार में जमीन पर कुछ रेखाएं खीचने लगे और कुछ देर बाद उन्होंने एक लोहे की छड को जमीन में गाड दिया और कहा की यही धरती का केंद्र बिंदु है ! अगर मेरे दरबारी साथी इसे मापना चाहे तो वह माप सकते है !

तीसरे प्रश्न के उत्तर के लिए – बीरबल बोले वैसे तो यह बताना बहुत ही कठिन है की इस दुनिया में पुरुष कितने है और महिलाएं कितनी है ? क्योंकि इस दुनियां में कुछ ऐसे लोग भी है जिनको इस गणना में नहीं जोड़ा जा सकता , जैसे कि हमारे यह दरबारी मित्र ! अगर इस प्रकार के लोगो को हम मार डाले तो हमें गणना करने में भी आसानी होगी !

बीरबल की बात सुनते ही सभी दरबारियों ने अपना सर शर्म से निचा कर लिया और कहाँ – बीरबल तुमसे चालाक और बुद्धिमान इस दुनियां में शायद ही कोई है !

शिक्षा / Moral : सफलता प्राप्त करने का कोई न कोई रास्ता जरुर होता है जरुरत है तो सिर्फ आपको अपने बात पर दृढ संकल्प रहने की !

दोस्तों उम्मीद करता हूँ Darbariyo Ke 3 Saval Akbar Birbal Hindi Story आपको जरुर अच्छी लगी होगी ! हमें कमेंट के माध्यम से जरुर बताये !

Related Post : 

Leave a Comment