2022 राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography In Hindi

2022 राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography In Hindi

Biography of Draupdi Murmu In Hindi – क्लर्क की नौकरी से अपना करियर शुरू करने वाली उड़ीसा राज्य की आदिवासी महिला राजनेत्री द्रौपदी मुर्मू को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है ! आपको बता दे की 2022 के राष्ट्रपति चुनाव जुलाई में होने है ! द्रौपदी मुर्मू के सामने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रह चुके और तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे यशवंत सिन्हा होंगे ! आज के आर्टिकल में हम द्रौपदी मुर्मू की जीवनी के बार में जानेंगे ! तो आइये जानते Draupadi Murmu Biography In Hindi

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography In Hindi

नाम ( Name ) द्रौपदी मुर्मू
जन्म ( Birth ) 20 जून 1958
जन्म स्थान ( Birth Place ) मयुरभंज , उड़ीसा , भारत
उम्र ( Age ) 64 साल ( 2022 )
शिक्षा ( Education ) कला में स्नातक
धर्म ( Religion ) हिन्दू
जाती ( Cast ) अनुसूचित जनजाति
नागरिकता ( Nationality ) भारतीय
पेशा ( Occupation ) राजनीतिज्ञ
राजनैतिक दल ( Political Party ) भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति ( Marital Status ) विधवा
सम्पति ( Net Worth ) लगभग 10 लाख
उपलब्धि ( Achievments ) दो बार विधायक , झारखण्ड राज्य की राज्यपाल के रूप में कार्य

द्रौपदी मुर्मू का प्रारंभिक जीवन ( Earlier Life of Draupdi Murmu )

आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाली , भारतीय जनता पार्टी की और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयुरभंज में हुआ ! उनके पिता का नाम बिरांची नारायण टुडू है ! द्रौपदी मुर्मू की शादी श्याम चरण मुर्मू से हुई थी जो इस समय इस दुनियां में नहीं है ! उनकी एक बेटी है जिनका नाम इतिश्री मुर्मू है !

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा ( Draupdi Murmu Education )

द्रौपदी मुर्मू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गाँव के स्कुल से ही पूरी की ! इसके बाद वह स्नातक की पढाई के लिए भुवनेश्वर चली गयी और वहां पर उन्होंने रमा देवी महिला कॉलेज में एडमिशन लिया और अपनी स्नातक की डिग्री पूरी की ! अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद इन्होने ओड़िसा सरकार में बिजली विभाग में क्लर्क के रूप में 1979 से लेकर 1983 तक काम किया ! इसके बाद उन्होंने बतौर टीचर भी काम किया !

द्रौपदी मुर्मू का परिवार ( Draupdi Murmu Family )

द्रौपदी मुर्मू के पिता का नाम बिरची नारायण टुडू था ! इनके पति का नाम श्याम चरण मुर्मू था जो अब इस दुनियां में नहीं है ! इनके दो बेटे भी थे , जो अब जीवित नहीं है ! द्रौपदी मुर्मू की एक बेटी है जिनका नाम इतिश्री मुर्मू है !

द्रौपदी मुर्मू का राजनितिक करियर ( Draupdi Murmu Political Career )

  • द्रौपदी मुर्मू ने अपनी स्नातक की शिक्षा के बाद ओड़िसा सरकार में बिजली विभाग में 1979 से 1983 तक बतौर क्लर्क काम किया !
  • इसके बाद उन्होंने रायरंगपुर में अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में सहायक शिक्षक के रूप में भी काम किया !
  • द्रौपदी मुर्मू के राजनीती करियर की शुरुआत उस समय हुई जब उन्होंने 1997 में स्थानीय पार्षद के चुनाव जीते !
  • इसके बाद उन्होंने में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया !
  • द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर 2000 और 2009 में चुनाव लड़ा और दो बार विधायक भी चुनी गई !
  • 2000 और 2004 के बिच में उड़ीसा में भाजपा गठबंधन की सरकार में मुर्मू को वाणिज्यक , परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री भी बनाया गया !
  • 2007 में ओड़िसा की विधानसभा ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए ‘नीलकंठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया !
  • द्रौपदी मुर्मू को मई 2015 में झारखण्ड की 9 और पहली महिला राज्यपाल के रूप में चुना गया !

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए घोषित होना

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद उम्मीदवार के लिए नाम का एलान किया ! इसके बाद से ही लोग द्रौपदी मुर्मू को जानने के लिए इन्टरनेट पर सर्च कर रहे है ! अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति का यह चुना जीत जाती है तो वह भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति और पहली आदिवासी महिला होगी !

दोस्तों Draupadi Murmu Biography In Hindi जानकारी आपको कैसी लगी ! अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे , और हमें कमेंट भी करे !

Related Post : 

FAQ :

Leave a Comment